बुधवार को गाचीबावली स्टेडियम में खेले गए पहले दौर के सबसे सनसनीखेज मुकाबले में चीन के चेन लांग ने मौजूदा विश्व चैंपियन ली को 21-7, 16-21, 18-21 से पराजित किया।
पहले दिन भारत को पहली अच्छी खबर शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने दी। बेहतरीन फार्म में चल रहीं सायना ने मलेशिया की च्यू येन डैपने एनडी को 21-6, 21-10 से हराकर एकल मुकाबलों को दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पिछले साल के उपविजेता भारत के चेतन आनंद को हालांकि दूसरे दौर के मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें चीन के वेनलांग झोउ ने 9-21, 24-22, 8-21 से हराया। आनंद ने पहले दौर के मुकाबले में मलेशिया के चोंग चेइ लोक को 14-21, 21-9, 22-20 को हराया था।
भारत के 33 पुरुष खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन सिर्फ तीन ही तीसरे दौर तक का सफर तय कर पाए हैं। इनमें आनंद पवार, अनूप श्रीधर और अरविंद भट्ट शामिल हैं।
भट्ट ने जहां सिंगापुर के योंग झाओ एस्थन चेन को 21-10, 21-12 से हराया वहीं पवार ने चीन के काई वेन को 21-15, 19-21, 21-16 से हराने में सफल रहे। श्रीधर ने भारत के ही अंशुमान हजारिका को 21-8, 21-8 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।