नेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
नेल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 36 टेस्ट मैच खेलते हुए 31.86 के औसत से 123 विकेट लिए हैं। नेल ने 79 एकदिवसीय मैचों में भी अपने देश के लिए खेला है। इसमें उन्होंने 106 विकेट लिए हैं।
इंग्लैंड के काउंटी क्लब सरे की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नेल ने उसके साथ तीन साल का करार किया है और अपनी काउंटी टीम को पूरा समय देने के लिए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
नेल ने कहा, "देश के लिए आठ साल तक खेलना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं अपने कप्तान ग्रीम स्मिथ, कोच मिकी आर्थर और सभी साथियों का धन्यवाद करना चाहता हूं।"
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेराल्ड मजोला ने नेल को बेहद समर्पित खिलाड़ी बताया है। मजोला ने अपने बयान में कहा, "नेल देश के लिए पूरे समर्पण के साथ खेले। इसके लिए मैं उनका सम्मान करता हूं। वह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के सच्चे सेवक हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications