For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत में सुरक्षा को लेकर चिंतित है टेनिस आस्ट्रेलिया

By Staff

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के कार्यकारी निदेशक रणबीर चौहान ने गुरुवार को बताया कि टीए ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) से भारत के साथ होने वाले इस मुकाबले को किसी और जगह पर कराने का आग्रह किया है।

टीए द्वारा आईटीएफ का दरवाजा खटखटाए जाने के बावजूद एआईटीए को यकीन है कि 8 से 11 मई तक चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला अपने नियत समय पर भारत में ही होगा।

चौहान ने आईएएनएस से कहा, "टीए की चिंताओं को लेकर हमने भी आईटीएफ को पत्र लिखा है। हमने साफ किया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा की जबरदस्त व्यवस्था की जाएगी। हमें आशा है कि आईटीएफ हमारी बात पर यकीन करेगा और यह मुकाबला नियत समय पर खेला जाएगा।"

यह पूछे जाने पर कि क्या सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए आईटीएफ विशेषज्ञों का एक दल चेन्नई भेजने की तैयारी कर रहा है। चौहान ने कहा, "इसकी कोई जरूरत नहीं लेकिन अगर आईटीएफ ऐसा कोई दल भारत भेजना चाहता है तो उसका खुले दिल से स्वागत है।"

तमिलनाडु टेनिस संघ (टीएनटीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच.के.जोशी ने कहा कि टीमों की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा, "तमिलनाडु सरकार ने हमें हरसंभव मदद मुहैया कराने का वादा किया है। हम टीमों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। इस आयोजन स्थल पर एटीपी चेन्नई ओपन का आयोजन हो चुका है और उस दौरान जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस बार भी हम बिल्कुल चाक-चौबंद व्यवस्था करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+