इस साल जनवरी में पीटर मूर्स की बर्खास्तगी के बाद से इंग्लैंड टीम बिना कोच के ही खेल रही है। फिलहाल एंडी फ्लावर इंग्लैंड टीम के सहायक कोच के तौर पर काम कर रहे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि आर्थर अगर दक्षिण अफ्रीकी कोच पद से इस्तीफा देकर ईसीबी के साथ करार करते हैं तो उनके वेतन में जबरदस्त इजाफा किया जा सकता है।
आर्थर ने हाल ही में काउंटी क्लब मिडिलसेक्स के निदेशक पद के लिए साक्षात्कार दिया था, जिसके माध्यम से वह ईसीबी पर भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं।
हाल के दिनों में दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरक्की के लिए आर्थर को खासतौर पर जिम्मेदार माना जा रहा है। इस कारण उनका कद काफी बढ़ गया है और जुलाई में होने वाली एशेज श्रृंखला के मद्देनजर ईसीबी उनके साथ करार करने को इच्छुक है।
ईसीबी ने इस साल गर्मियों से पहले ही मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला कर लिया है। आर्थर के अलावा इस दौड़ में काउंटी क्लब केंट के कोच ग्राहम फोर्ड, फ्लावर और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जान राइट भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।