सुरक्षा का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों को चेन्नई भेजेगा आईटीएफ (लीड-1)

By Staff

आईटीएफ ने टेनिस आस्ट्रेलिया (टीए) के आयोजन स्थल बदलने के आग्रह पर यह कदम उठाया है। टीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने को लेकर चिंता जाहिर की है। आईटीएफ ने एक बात साफ कर दी कि उसके विशेषज्ञ दल की रिपोर्ट आने तक आयोजन स्थल में परिवर्तन के संबंध मे कोई बातचीत नहीं होगी।

रिपोर्ट आने तक चेन्नई ही भारत-आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली भिड़ंत का आयोजन स्थल बना रहेगा। आईटीएफ ने कहा है कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट अगले सप्ताह तक उसे मिल जाएगी।

इस बीच, टीए द्वारा आईटीएफ का दरवाजा खटखटाए जाने के बावजूद अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को यकीन है कि 8 से 11 मई तक चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला अपने नियत समय पर भारत में ही होगा।

एआईटीए के कार्यकारी निदेशक रणबीर चौहान ने आईएएनएस से कहा, "टीए की चिंताओं को लेकर हमने भी आईटीएफ को पत्र लिखा है। हमने साफ किया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा की जबरदस्त व्यवस्था की जाएगी। हमें आशा है कि आईटीएफ हमारी बात पर यकीन करेगा और यह मुकाबला नियत समय पर खेला जाएगा।"

तमिलनाडु टेनिस संघ (टीएनटीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच.के.जोशी ने कहा कि टीमों की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा, "तमिलनाडु सरकार ने हमें हरसंभव मदद मुहैया कराने का वादा किया है। हम टीमों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। इस आयोजन स्थल पर एटीपी चेन्नई ओपन का आयोजन हो चुका है और उस दौरान जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस बार भी हम बिल्कुल चाक-चौबंद व्यवस्था करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, March 26, 2009, 7:53 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+