For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेलर का शतक, न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर (लीड-1)

By Staff

नेपियर के मैक्लीन पार्क पर कीवी टीम के कप्तान डेनियल विटोरी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत निराशाजनक रही। जहीर खान और ईशांत शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम के शीर्ष के तीन बल्लेबाजों को महज 23 रनों के स्कोर पर पेवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद टेलर और राइडर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को संकट से उबार लिया। जहीर खान ने दो और ईशांत शर्मा ने एक विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक टेलर 113 और राइडर 87 रन बनाकर खेल रहे थे।

दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी फिट न होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी गई है।

उल्लेखनीय है भारत पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+