ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान स्ट्रॉस ने साफ किया कि कैरेबियाई दौरे में उन्हें फ्लावर के साथ काम करके अच्छा लगा और वह चाहते हैं कि फ्लावर के साथ उनके अच्छे रिश्ते एशेज श्रृंखला के दौरान भी कायम रहें।
स्ट्रॉस ने कहा, "फ्लावर एक अच्छे कोच हैं। उनके अंदर इंग्लैंड टीम का नेतृत्व करने का गुण है। इस पद के लिए मैं उनका समर्थन करता हूं। उनकी देखरेख में टीम काफी तरक्की कर रही है।"
इस साल जनवरी में पीटर मूर्स की बर्खास्तगी के बाद से इंग्लैंड टीम बिना कोच के ही खेल रही है। ईसीबी ने इस साल गर्मियों से पहले ही मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला कर लिया है।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर के अलावा इस दौड़ में काउंटी क्लब केंट के कोच ग्राहम फोर्ड, फ्लावर और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जान राइट भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।