For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की खराब शुरुआत (लीड-3)

By Staff

नेपियर के मैक्लीन पार्क पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सधी शुरुआत की लेकिन जल्द ही वीरेंद्र सहवाग कीवी कप्तान डेनियल विटोरी का शिकार बन गए। विटोरी की गेंद पर सहवाग विकेटकीपर मैक्कलम के हाथों लपक लिए जाने से पहले उन्होंने 25 गेंदों पर तेज 34 रन बनाए।

सहवाग के आउट होने के बाद उनके साथी गंभीर भी लंबे समय तक मैदान पर नहीं टिकसके। वह 53 गेंदों का सामना करते हुए महज 16 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। नाइट वाचमैन की भूमिका में मैदान पर उतरे ईशांत शर्मा भी दूसरे दिन के खेल के आखिरी लम्हे में आउट हो गए।

पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 351 रन से आगे खेलते हुए कीवी टीम ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और नौ विकेट पर 619 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहले दिन नाबाद 137 रन बनाने वाले राइडर ने दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ दिया। जहीर खान की गेंद पर पेवेलियन लौटने से पहले राइडर ने 201 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

पहले दिन राइडर के साथ नाबाद रहने वाले जेम्स फ्रैंकलिन ने भी दूसरे दिन अर्धशतकीय पारी खेली। वह 52 रन बनाकर रन आउट हुए। राइडर और फ्रैंकलिन के पेवेलियल लौटने के बाद विकेटकीपर- बल्लेबाज मैक्कलम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। वह 140 गेंदों पर 115 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान डेनियल विटोरी ने भी 72 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। खेल के पहले दिन न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने भी 151 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

भारतीय गेंदबाजों के हाथ पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी निराशा हाथ लगी। हालांकि जहीर और ईशांत शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके। उनके अलावा हरभजन सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए।

उल्लेखनीय है कि भारत पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+