फार्मूला-वन की आधिकारिक वेबसाइट 'फार्मूला वन डॉट कॉम' के मुताबिक क्वालीफाईंग में पहला स्थान हासिल करने वाले बटन ने रविवार को आयोजित सत्र की पहली रेस में अपनी चमक दिखाते हुए पूरे 10 अंक हासिल किए।
ब्राउन टीम के ही चालक रुबेंस बारिकेलो दूसरे स्थान पर रहे। बारिकेलो ने क्वालीफाईंग में दूसरा स्थान हासिल किया था।
टोयोटा टीम के चालक जार्नो ट्रूली ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह रेस ट्रूली के लिए खास रही क्योंकि उन्होंने क्वालीफाईंग में 20वां स्थान हासिल करने के बावजूद मुख्य रेस से छह अंक बटोरे।
मौजूदा चैंपियन मैक्लॉरेन-मर्सडीज टीम के लुइस हेमिल्टन को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा लेकिन सत्र की पहली रेस पिछले बार के उपविजेता फेरारी टीम के फिलिप मासा के लिए निराशाजनक रही।
क्वालीफाईंग रेस में छठा स्थान हासिल करने वाले मासा 45वें लैप के बाद रेस से बाहर हो गए। मासा सहित कुल चार चालक रेस पूरी नहीं कर सके।
भारतीय उद्योगपति विजय माल्या की टीम फोर्स इंडिया के चालक क्रमश: 10वें और 12वें स्थान पर रहे।
ग्रीड पर 16वें स्थान से रेस की शुरुआत करने वाले ए़्रिडयन सुतिल ने 10वें स्थान पर रहे जबकि 15वें स्थान से शुरुआत करने वाले गियानकार्लो फिजिकेला ने 12वां स्थान हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।