For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गावस्कर का रिकार्ड नहीं तोड़ सके गंभीर (लीड-1)

By Staff

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज गावस्कर ने 23 टेस्ट मैचों में 2000 रन बनाए थे।

वर्ष 2004 में मुंबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट करियर शुरू करने वाले गंभीर ने नेपियर में न्यूलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपने करियर के 24वें टेस्ट मैच की 43वीं पारी में नाबाद 102 रन बनाने के साथ अपने कुल रनों की संख्या 2046 कर ली है।

27 वर्षीय गंभीर ने चार बार नाबाद रहते हुए 52.46 के औसत से रन बटोरे हैं। इसमें पांच शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 206 रन है, जो उन्होंने 29 अक्टूबर 2008 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में बनाया था।

2008-09 सत्र गंभीर के लिए बेहतरीन रहा है। इस सत्र में उन्होंने चार शतकों के माध्यम से 1000 से अधिक रन बटोरे हैं। टेस्ट मैचों में गंभीर ने अब तक 265 चौके और चार छक्के लगाए हैं।

गंभीर न्यूजीलैंड की धरती पर शतक लगाने वाले बाएं हाथ के पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। यही नहीं, वह गावस्कर के बाद दूसरे ऐसे सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड में शतक लगाने का कारनामा किया है।

गावस्कर ने 1975-76 सत्र में ऑकलैंड में खेले गए टेस्ट मैच में 116 रनों की पारी खेली थी। बहरहाल, गंभीर 2000 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारत के 30वें बल्लेबाज बन गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+