दूसरी वरीय भारतीय जोड़ी को रविवार को गॉचीवाली स्टेडियम में तीसरी वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ 14-21, 17-21 से हार झेलनी पड़ी।
बहरहाल, पुरुषों का एकल खिताब इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत और महिला खिताब फ्रांस की वी हूंगयान ने जीता।
पूर्व ओलंपिक चैंपियन और दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हिदायत ने फाइनल में मलेशिया के हफीज हाशिम को मात्र 30 मिनट में 21-18, 21-19 से पराजित किया।
दूसरी ओर, पी ने पहले सेट में हार के बावजूद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया की जूलिया पी जियांग वोंग को 55 मिनट के भीतर 17-21, 21-15, 21-14 से पराजित किया।
पुरुषों का युगल खिताब मलेशिया के टैन फूैक चूंग और वान ली ने जीता। दोनों ने सिंगापुर के हेंड्री कुर्नियावान सापुत्रा और हेंड्रा विजाया को 21-9, 21-11 से पराजित किया।
महिलाओं का युगल खिताब चीन की जिन मा और जियाली वांग ने जीता। दोनों ने इंडोनेशिया की वीटा मारिसा और नाडया मेलाती की जोड़ी को 21-14, 21-13 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।