गंभीर का शतक, भारत का संघर्ष जारी (लीड-2)
नेपियर के मैक्लीन पार्क पर तीसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 47 रन से आगे खेलते हुए द्रविड़ और गौतम गंभीर ने सधी शुरुआत दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की। द्रविड़ 62 रनों के स्कोर पर डेनियल विटोरी का शिकार बन गए। उन्होंने अपनी 62 रनों की सूझबूझ पारी में 220 गेंदों का सामना किया। द्रविड़ ने छह चौके और एक छक्का भी लगाया। खबर लिखे जाने तक गंभीर 100 और सचिन 50 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
तीसरे दिन फालोऑन मिलने के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का विकेट जल्दी ही खो दिया था। सहवाग 21 गेंदों में 22 रन बनाकर जीतन पटेल का शिकार बन गए थे।
इससे पहले तीसरे दिन कीवी टीम की पहली पारी के 619 रनों के जवाब में भारत की पहली पारी 305 रनों पर सिमट गई और वह फालोऑन बचाने में नाकाम रहा था। भारतीय टीम ने तीसरे दिन सचिन, द्रविड़, वी.वी.एस. लक्ष्मण और युवराज सिंह का विकेट थोड़े-थोड़े अंतराल पर खो दिया था। लक्ष्मण 76, द्रविड़ 83 और सचिन 49 रनों की पारी खेल कर आउट हुए थे।
उधर, जेस राइडर के दोहरे शतक और रॉस टेलर व ब्रैंडन मैक्कलम की शतकीय पारियों की बदौलत कीवी टीम ने मैच के दूसरे दिन ही अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 619 रनों के स्कोर पर घोषित की थी।
उल्लेखनीय है कि भारत पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications