ज्वाला और श्रुति को मई तक साथ-साथ खेलना होगा : बीएआई
ज्वाला और श्रुति लगभग 10 साल से एक साथ खेल रही हैं। दोनों की जोड़ी को विश्व वरीयता क्रम में 27वां स्थान प्राप्त है। इस महीने लंदन में आयोजित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपन के दौरान दोनों के बीच खटास इस कदर बढ़ गई कि दोनो ने जोड़ी तोड़ने का फैसला कर लिया।
बीएआई के अध्यक्ष वी.के. वर्मा ने कहा, "ज्वाला और श्रुति के खेल में लगातार गिरावट आ रही है। अगर दोनों अलग होना चाहती हैं तो हमें इससे कोई एतराज नहीं लेकिन उन्हें मई तक साथ-साथ खेलना ही होगा क्योंकि संघ ने कई टूर्नामेंटों के लिए उनके नाम पर मुहर लगा दी है।"
बीएआई के मुताबिक अलग होने से पहले ज्वाला और श्रुति को एशियाई बैडमिटन चैंपियनशिप और सुदीरामन कप मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेना होगा।
श्रुति से अलग होने के बाद ज्वाला अश्विनी पोनप्पा के साथ जोड़ी बनाने का फैसला कर चुकी हैं। दूसरी ओर श्रुति ने अपर्णा बालन के साथ संपर्क साधा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications