आस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने कब्जाई ट्वेंटी-20 श्रंखला
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने रॉबिन पीटरसन (34 रन, 27 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और रे वान डेर मर्वे (48 रन, 30 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) की धारदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने भी 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन तथा जीन पॉल डुमिनी ने 28 गेंदों पर एक चौके की मदद से 23 रनों का योगदान दिया।
आस्ट्रेलिया की ओर से शेन हारवुड ने दो विकेट लिए जबकि नेथन ब्रेकन, ब्रेंडन लॉफलिन और जेम्स होप्स ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। माइकल क्लार्क ने 27 रन, डेविड वार्नर ने 20 रन, डेविड हसी ने 27 रन और क्रेग व्हाइट ने 23 रनों का योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से जेहान लोउ और कप्तान जेहान बोथा ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले जबकि अपना पहला मैच खेल रहे यूसुफ अब्दुल्ला, मर्वे तथा एल्बी मोर्कल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले मेर्वे को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 27 मार्च को जोहांसबर्ग में खेले गए पहले ट्वेंटी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications