Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केइफर को हराकर चौथे दौर में पहुंचे फेडरर

इस टूर्नामेंट को तीन बार जीत चुके फेडरर ने तीसरे दौर के मुकाबले में केइफर को 6-4, 6-1 से हार का स्वाद चखाया। केइफर के खिलाफ फेडरर की यह लगातार 11वीं जीत है।

अगले दौर में फेडरर का सामना टेलर डेंट के साथ होगा। चोट के कारण लंबे समय तक टेनिस जगत से दूर रहने के बाद अमेरिकी खिलाड़ी डेंट ने शानदार वापसी करते हुए स्पेन के टॉमी रोब्रेडो को 7-5, 6-3 से हराया।

पांचवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमेरिका के एंडी रॉडिक भी चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। रॉडिक ने रूस के दमित्री तुर्सनोव को 7-6 (11-9), 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। 2004 के विजेता रॉडिक ने मैच के दौरान 11 'एस' लगाए।

फ्रांस के गिलीज सिमोन भी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने जर्मनी के रेनर शटलर को तीन सेट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-1, 6-1 से हराया।

महिला वर्ग में रविवार को सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी दिनारा सफीना 42वीं वरीयता प्राप्त समांथा स्टोसुर के हाथों 6-1, 6-4 से पराजित हो गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+