समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजीली टीम खेल खत्म होने से कुछ मिनट पहले तक 1-0 की बढ़त बनाए हुए थी लेकिन अंतिम मिनट में एक्वाडोर ने बराबरी का गोल करके उसकी जीत की हसरत पर पानी फेर दिया।
रविवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में चीली ने पेरू को 3-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ चिली की टीम, टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर कायम हो गई है। ब्राजील तीसरे स्थान पर है।
ब्राजील ने 11 मैचों से 18 अंक जुटाए हैं जबकि पराग्वे 23 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। अर्जेटीना और चीली की टीमें पराग्वे की तुलना में एक अंक पीछे हैं। दोनों टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
एक्वाडोर की टीम 13 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है जबकि पेरू सात अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। इसी दिन खेले गए अन्य मुकाबलों में अर्जेटीना ने वेनेजुएला को 4-0 से पराजित किया जबकि पराग्वे ने मोंटेवीडियो को 2-0 से और कोलंबिया ने बोलीविया को 2-0 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।