ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक एक तरफ जहां मैनचेस्टर युनाइटेड के मौजूदा कोच सर एलेक्स फग्र्यूसन के संन्यास लेने की खबर उड़ रही हैं वहीं दूसरी ओर मोरिन्हो ने कहा है कि वह फग्र्यूसन की जगह लेकर ज्यादा खुशी महसूस करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि अगले सत्र में फग्र्यूसन के संन्यास लेने के बाद क्या वह मैनचेस्टर युनाइटेड का कोच बनना चाहेंगे। मोरिन्हो ने कहा, "भला इस प्रस्ताव को कौन ठुकरा सकता है। मेरी समझ से इस धरती पर कोई फुटबाल कोच नहीं होगा, जो यह मौका अपने हाथ से निकल जाने दे।"
मोरिन्हो ने कहा कि उनकी नजर में मैनचेस्टर युनाइटेड एक क्लब मात्र नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरी नजर में मैनचेस्टर युनाइटेड दुनिया भर के कई क्लबों से मिलकर बना एक महान क्लब है। इस क्लब के साथ जुड़कर कोई भी कोच खुद को खुदकिस्मत समझेगा। मौका मिला तो मैं इस क्लब के साथ जरूर जुड़ना चाहूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।