मियांदाद फिर से बनाए गए पीसीबी के महानिदेशक

By Staff

कराची, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं।

मियांदाद ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट के साथ हुई सार्थक बातचीत के बाद उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट के हित को ध्यान में रखकर महानिदेशक पद पर लौटने का फैसला किया।

अपने समय में विश्व के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार मियांदाद ने जनवरी में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका आरोप था कि पीसीबी का शीर्ष प्रबंधन उन्हें स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रहा है।

मियांदाद ने कहा, "अब जबकि मेरी भूमिका को लेकर जारी विवाद सुलझा लिया गया है, मैंने अपना पद फिर से संभालने का फैसला किया। इस संबंध में पीसीबी प्रमुख के साथ हुई मेरी मुलाकात काफी सार्थक रही है।"

मियांदाद ने साफ किया कि उन्होंने वेतन संबंधी विवाद के कारण जनवरी में इस्तीफा नहीं दिया था।

बकौल मियांदाद, "मेरे लिए वेतन कभी मुद्दा नहीं रहा है। मैं पाकिस्तानी क्रिकेट के हित में काम करना चाहता हूं और इसके लिए मुझे वेतन की आवश्यकता नहीं है। मेरी नाखुशी के पीछे दरअसल कई मुद्दे थे। कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैं घरेलू क्रिकेट के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करूं।"

मियांदाद ने बताया कि पीसीबी प्रमुख ने उन्हें अपना सलाहकार भी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा, "मैं महानिदेशक के साथ-साथ पीसीबी प्रमुख के सलाहकार के तौर पर भी काम करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, March 30, 2009, 5:28 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+