भविष्य को लेकर आशंकित हैं न्यूजीलैंड के बागी क्रिकेटर

By Staff

ऐसा सुना जा रहा है कि आईसीएल ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को करारमुक्त कर दिया है लेकिन इसके बावजूद आईसीएल खेल चुके खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर भी आशंकित हैं।

आईसीएल के लिए खेल चुके पूर्व टेस्ट क्रिकेटर क्रेग मैकमिलन ने कहा कि आईसीएल ने अब तक उन्हें करारमुक्त करने के संबंध में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया है। मैकमिलन ने कहा कि आसीएल आयोजन समिति ने उन्हें दिसंबर के बाद से कोई भुगतान नहीं किया है।

मैकमिलन ने कहा, "भारत से आने वाले भुगतान में देरी होती है लेकिन इतनी देरी पहली बार हो रही है। आईसीएल के लिए खेल चुके खिलाड़ियों को आईसीएल प्रमुख हिमांशु मोदी और बोर्ड के सदस्य टोनी ग्रेग के बीच इस सप्ताह सिडनी में होने वाली बातचीत के नतीजे का इंतजार है।"

आईसीएल अगर सचमुच खिलाड़ियों को करारमुक्त करने का इच्छुक है तो फिर शेन बांड और डरेन टफी जैसे खिलाड़ी एक बार फिर से न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, March 30, 2009, 8:16 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+