लक्ष्मण के नाम जुड़ा अनोखा रिकार्ड
लक्ष्मण ने अपनी पारी के दौरान 25 चौके लगाए। 125 रन या उससे कम की पारी के दौरान किसी बल्लेबाज ने इससे अधिक चौके नहीं लगाए हैं।
इससे पहले यह रिकार्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज एलन लैंब के नाम था, जिन्होंने 1989 में लीड्स में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 125 रनों की पारी में 24 चौके लगाए थे।
इस क्रम में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही ए.पी.ई. इलियट हैं, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिघम टेस्ट में अपनी 116 रनों की पारी के दौरान 22 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया था।
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है। अजहर ने 1990 में लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ जो 121 रनों की पारी खेली थी, उसके दौरान उन्होंने 22 चौके लगाए थे।
150 रन या उससे कम की पारी के दौरान सबसे अधिक चौके लगाने का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स के नाम है। गिब्स ने 2001 में हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ अपनी 147 रनों की पारी के दौरान 28 चौके लगाए थे।
125 या उससे अधिक रनों की पारी के दौरान सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारत के गुंडप्पा विश्वनाथ का नाम सातवें क्रम पर है।
विश्वनाथ ने 1969 में कानपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 137 रनों की पारी खेली थी, उसमें उन्होंने 25 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications