गंभीर ने भारत के लिए खेली सबसे धीमी पारी
गंभीर ने 137 रनों की बेशकीमती पारी खेलकर भारतीय टीम को पारी की हार के संकट से उबारा था। इस दौरान उन्होंने 643 मिनट तक बल्लेबाजी की और गेंद को 18 बार सीमारेखा के बाहर पहुंचाया।
अपनी पारी के दौरान गंभीर ने कुल 436 गेंदों का सामना किया था। खेली गई कुल गेंदों की संख्या के आधार पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज की यह सबसे धीमी पारी है।
इससे पहले यह रिकार्ड संजय मांजरेकर के नाम था, जिन्होंने 1992 में हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ 422 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए थे। मांजरेकर 529 मिनट विकेट पर टिके रहे थे। इस दौरान उन्होंने सात चौके लगाए।
गंभीर और मांजरेकर से पहले 1948 में पूर्व कप्तान विजय हजारे ने भारत के लिए सबसे धीमी पारी खेली थी। हजारे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में 372 गेंदों का सामना करते हुए 145 रन बनाए थे।
क्रिकेट इतिहास की सबसे धीमी पारी (खेली गई कुल गेंदों की संख्या के आधार पर) का रिकार्ड इंग्लैंड के लेन हटन के नाम है, जिन्होंने 1938 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में 847 गेंदों का सामना करते हुए 364 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications