Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : लक्ष्मण 6 स्थान ऊपर चढ़े

लक्ष्मण नेपियर टेस्ट मैच में 49 और 64 रनों की उपयोगी पारी खेलने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से एक स्थान नीचे हैं।

बल्लेबाजों की सूची में गौतम गंभीर सर्वोच्च वरीयता क्रम वाले भारतीय हैं। नेपियर टेस्ट की दूसरी पारी में 137 रन बनाने वाले गंभीर पांचवें स्थान पर हैं। वह चौथे स्थान पर काबिज श्रीलंका के धुरंधर बल्लेबाज माहेला जयवर्धने के काफी करीब पहुंच चुके हैं।

भारत के तीन बल्लेबाज जहां एकदिवसीय रैंकिंग में उछाल हासिल करने में सफल रहे हैं वहीं दूसरी ओर वीरेंद्र सहवाग को दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। सहवाग 17वें स्थान पर हैं।

नेपियर टेस्ट मैच के माध्यम से शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाज भी रैंकिंग में उछाल हासिल करने में सफल रहे हैं।

अपने करियर का पहला दोहरा शतक (201 नाबाद) लगाने वाले 'मैन ऑफ द मैच' जेस राइडर 12 स्थान की छलांग के साथ 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह न्यूजीलैंड के सर्वोच्च वरीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इसी तरह रॉस टेलर आठ स्थान की छलांग के साथ 32वें और ब्रेंडन मैक्लम तीन स्थान की छलांग के साथ 34वें क्रम पर पहुंच गए हैं। टेलर और मैक्लम ने भी नेपियर में शतक लगाया था।

वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन सर्वोच्च वरीय टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के कप्तान यूनुस खान और तीसरे स्थान पर श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा हैं।

गेंदबाजों की सूची में भारत के ईशांत शर्मा ने तीन स्थान की छलांग लगाई है। ईशांत अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ क्रम 17वें पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन दूसरे और आस्ट्रेलिया के मिशेल जानसन तीसरे स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+