ओरम ने कहा, "मेरे लिए समय रहते फिट होना बहुत जरूरी है क्योंकि आने वाले दिनों में मुझे आईपीएल के अलावा जून में इंग्लैंड में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में भी हिस्सा लेना है। मेरे लिए इन दोनों प्रतियोगिताओं में खेलना बहुत जरूरी है। मैं इसके लिए प्रयासरत और काफी भरोसेमंद हूं।"
हरफनमौला खिलाड़ी ने भारी मन से स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ एकदिवसीय तथा टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाने का उन्हें बेहद अफसोस है।
उन्होंने कहा, "अपने साथियों को भारत के खिलाफ खेलते देख मुझे काफी दुख हो रहा है। मेरे लिए यह भावनात्मक और कठिन समय है। मैं अपने साथियों के साथ ड्रेसिंग रूम में फिर से बैठना चाहता हूं, हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी को लेकर मैं काफी सचेत हूं क्योंकि पूरी तरह फिट हुए बिना मैं वापसी नहीं करना चाहता।"
ओरम ने कहा कि अगर वह आगामी सोमवार से होने वाले पांच दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप खिताबी मुकाबले के लिए अपनी प्रांतीय टीम में जगह नहीं बना पाएंगे तो वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण से हट जाएंगे।
ओरम ने खिताबी मुकाबले के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक टीम में जगह बनाने का लक्ष्य रखा है। ओरम ने कहा, "मैं समझ सकता हूं कि लोग मेरे बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं। इसी कारण मैंने ठान लिया है कि स्टेट चैंपियनशिप फाइनल में नहीं खेल पाने की स्थिति में मैं आईपीएल से भी नाम वापस ले लूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।