विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल करने के लिए अफगान टीम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा कराए जा रहे विश्व कप क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान बनाना होगा।
इस मुकाम को हासिल करने के लिए अफगानिस्तान डेनमार्क के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। अफगान टीम के लिए यह सफर इतना असान भी नहीं होगा क्योंकि 2011 विश्व कप में सिर्फ 12 टीमों को हिस्सा लेना है।
विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल करने की दौड़ में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, कनाडा, ओमान, नामीबिया, उगांडा, केन्या, नीदरलैंड, बरमुडा और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें शामिल हैं।
विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए इन टीमों को पहले चार में स्थान बनाना होगा। पहले छह में स्थान बनाने वाली टीमों के अगले चार साल के लिए एकदिवसीय मैच खेलने की योग्यता मिलेगी।
इसी के दम पर ये टीमें अगले ट्वेंटी-20 विश्व कप क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकती हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान में क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन पिछले पांच सालों में यह खेल इस युद्धग्रस्त देश में बड़ी तेजी से पनपा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।