For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

करियर की खातिर अमेरिका में बस सकते हैं हेविट

By Staff

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सन हेराल्ड' ने खबर दी है कि 27 वर्षीय हेविट, उनकी पत्नी बेक कार्टराइट और उनके दो बच्चे एक महीने के भीतर अमेरिका जा सकते हैं।

पत्र के मुताबिक विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हेविट अपनी व्यक्तिगत रैंकिंग के 100 से नीचे चले जाने से काफी आहत हैं और यही कारण है कि खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए वह अमेरिका का रुख करना चाहते हैं।

साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में हेविट का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और वह पहले ही दौर से बाहर हो गए थे। इसके बाद भी हेविट का खराब फार्म जारी रहा।

हेविट ने हालांकि आस्ट्रेलिया छोड़ने का हमेशा से विरोध किया है लेकिन इस बार करियर की चिंता ने उन्हें टेनिस का गढ़ कहे जाने वाले अमेरिका जाने के लिए मजबूर कर दिया है।

हेविट ने अमेरिका में अपने लिए मकान की खोज भी शुरू कर दी है। वह टेनिस के गढ़ माने जाने वाले सैन जोस, मेम्फिस, इंडियन वेल्स या फिर ह्यूस्टन में रहने के बारे में सोच रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+