स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक चयन समिति के प्रमुख ग्लेन टर्नर ने कहा कि चोटिल फ्लाइन के शुक्रवार से वेलिंग्टन में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद है लेकिन उनके खेलने के बारे में फैसला मैच से ठीक पहले किया जाएगा।
टीम में गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए साउथी को जगह दी गई है। उन्होंने क्राइस्टचर्च एकदिवसीय मैच में 10 ओवर में बिना विकेट लिए 105 रन दिए थे। इसके बाद से ही टीम से बाहर चल रहे थे।
तीसरे टेस्ट के लिए कीवी टीम इस प्रकार है- डेनियल विटोरी (कप्तान), डेनियल फ्लाइन, जेम्स फ्रैंकलिन, मार्टिन गुपटिल, ब्रैंडन मैक्कलम, टिम मैंक्लंटॉस, क्रिस मार्टिन, काइले मिल्स, इयान ओ'ब्रायन, जीतन पटेल, जेस राइडर, टिम साउथी और रॉस टेलर।
उल्लेखनीय है कि भारत पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। नेपियर में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बेनतीजा रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*