जीवन भर मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलना चाहते हैं रूनी
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक रूनी ने कहा कि वह रेयान गिग्स, पॉल स्कोल्स और गैरी नेवले जैसे दिग्गजों की राह पर चलते हुए अपने क्लब के लिए लंबे समय तक खेलते रहना चाहते हैं।
रूनी ने कहा, "मैंने कई बार कहा है कि जब तक क्लब चाहता है, मैं उसे अपनी सेवाएं देता रहूंगा। मैं इस क्लब से प्यार करता हूं और फिलहाल मेरा इसे छोड़कर जाने का कोई इरादा नहीं। मैं यह भी जानता हूं कि क्लब भी मेरी भावनाओं को समझेगा और मुझे लंबे समय तक अपने साथ रखेगा। मैं रेयान, पॉल और नेवले के उम्र का होने तक क्लब के साथ खेलना चाहता हूं।"
बेहतरीन स्ट्राइकर के तौर पर अपनी पहचान कायम कर चुके रूनी 2004 से मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेल रहे हैं। उनका करार 2012 में समाप्त हो रहा है। इससे पहले रूनी इंग्लैंड के ही एक अन्य क्लब एवर्टन के लिए खेला करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications