ट्रूली को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील नहीं करेगी टोयोटा
ट्रूली साल की पहली ग्रां पी रेस के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे लेकिन रेस के बाद उन पर 25 अंकों की पेनाल्टी लगाई गई क्योंकि उन्होंने सेफ्टी-व्हीकल के ट्रैक पर रहते हुए मैक्लॉरेन टीम के चालक लुइस हेमिल्टन को ओवरटेक किया था।
हेमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे थे। ट्रूली पर पेनाल्टी लगाए जाने के बाद वह तीसरे स्थान पर चले आए जबकि पोडियम-फिनिश पाकर खुश ट्रूली निराशाजनक रूप से 12वें स्थान पर खिसक गए।
टोयोटा ने साफ किया कि मोटर स्पोर्ट्स की अंतर्राष्ट्रीय संस्था के अपीलीय कोर्ट द्वारा हाल में कुछ मामलों को लेकर सुनाए गए फैसलों को ध्यान में रखकर उसने अपील नहीं दायर करने का फैसला किया है।
टोयोटा ने रेस के बाद कहा था कि वह ट्रूली के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अपील करेगा। इसके लिए उसने एक नोटिस भी दी थी लेकिन जब अपील दायर करने का वक्त आया, तब उसने पीछे हटने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications