'चियरलीडिंग' को खेल की तरह बढ़ावा दे रहे हैं शाहरुख
शाहरुख ने कहा है कि वह अपने नए टीवी रिएलिटी कार्यक्रम 'नाइट्स एंड एंजिल्स' के माध्यम से 'चियरलीडिंग' को बढ़ावा दे रहे हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से शाहरुख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम कोलकाता नाइट राइर्ड्स के लिए 'चियरलीडर्स' की खोज कर रहे हैं। शाहरुख की टीम के साथ छह लड़कियां दक्षिण अफ्रीका जाएंगी।
शाहरुख ने कहा, "'नाइट्स एंड एंजिल्स' के माध्यम से मैं अपनी टीम की मार्केटिंग नहीं कर रहा हूं। 'चियरलीडिंग' अमेरिका में एक बड़े खेल का रूप ले चुका है। मैं बस चाहता हूं कि इसे भारत में भी लोकप्रिय बनाया जाना चाहिए।"
आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान 'चियरलीडर्स' ने खेल के दौरान रोमांच के साथ-साथ 'रंगीनी' पैदा करने में सफलता हासिल की थी, हालांकि कुछ लोगों का मानना था कि यह भारतीय संस्कृति के साथ मेल नहीं खाता है क्योंकि यह देखने में फूहड़ लगता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications