बुकानन के 4 कप्तान के फार्मूले से सहमत नहीं हैं वेंगसरकर
बुकानन ने कुछ दिनों पहले यह कहकर गांगुली और उनके प्रशंसकों को चौका दिया था कि नाइट राइटर्ड्स टीम चार कप्तानों की देखरेख में आईपीएल के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेगी।
बुकानन की इस घोषणा से गांगुली की त्यौरियां चढ़ गई थीं। उन्होंने इसे लेकर कुछ कहा नहीं था लेकिन संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके हाव-भाव से साफ लग रहा था कि प्रमुख कोच का यह फैसला उन्हें रास नहीं आया है।
बुकानन के इस फैसले को लेकर वेंगसरकर ने कहा, "मेरे लिहाज से इससे क्रिकेट का मजाक ही उड़ेगा। अगर मैच का परिणाम अंतिम गेंद पर निकलना है तो चार कप्तान चार अलग-अलग गेंदबाजों को आजमाने के बारे में सोचेंगे। गांगुली को बुकानन से यह सवाल करना चाहिए।"
बहरहाल, नाइट राइर्ड्स के सह-मालिक और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने यह कहते हुए बुकानन के इस फैसले को अमान्य करार दिया है कि वह गांगुली की कप्तानी के बगैर अपनी टीम का अस्तित्व नहीं देखते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications