जानसन ने कहा, स्मिथ फिर होंगे मेरे निशाने पर
स्मिथ के लिए जानसन का सामना करना आसान नहीं होगा क्योंकि पिछले तीन महीनों में जानसन दो बार उनके दोनो हाथ तोड़ चुके हैं। इस लिहाज से डरबन में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के दौरान स्मिथ को खासकर जानसन के खिलाफ अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
जानसन ने कहा, "मैं एक बार फिर स्मिथ को निशाने पर लूंगा। मुझे नई गेंद के साथ स्मिथ जैसे सलामी बल्लेबाज को गेंद कराना अच्छा लगता है। स्मिथ एक महान बल्लेबाज और प्रेरणादायी कप्तान हैं। उनका मनोबल तोड़कर मैं पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को बैकफुट पर धकेल सकता हूं।"
जानसन पिछले कुछ महीनों में आस्ट्रेलिया के सबसे सफल क्रिकेटर के तौर पर उभरे हैं। भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई अलग-अलग श्रृंखलाओं में उन्होंने 50 से अधिक विकेट बटोरने के साथ-साथ ढेरों रन भी बनाए हैं। हाल ही में उन्होंने टेस्ट मैचों में अपना पहला शतक लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications