राइडर को है लगातार तीसरे शतक का इंतजार

By Staff

राइडर हेमिल्टन और नेपियर में शतक लगा चुके हैं और अब वह तीसरा शतक लगाकर अपना नाम रिकार्ड बुक में दर्ज कराना चाहेंगे। ेसफल होने की स्थिति में वह ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बन जाएंगे।

राइडर ने नेपियर में 201 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी, इससे पहले उन्होंने हेमिल्टन में 102 रन बनाए थे। नेपियर में लगाए गए दोहरे शतक के साथ वह विश्व रैंकिंग में 30वें क्रम पर पहुंच गए हैं। इस लिहाज से वह न्यूजीलैंड के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बल्लेबाज बन गए हैं।

राइडर ने कहा, "मैंने अब तक इस रिकार्ड के बारे में सोचा नहीं है लेकिन आशा है कि मैं इसे हासिल करने में सफल रहूंगा।"

24 वर्षीय राइडर ने अपनी सफलता का श्रेय कोच एंडी मोल्स और चयनकर्ता जान राइट को दिया। उन्होंने कहा, "मोल्स ने हमेशा मेरा साथ दिया है। वह चाहते हैं कि मैं स्वाभाविक खेल खेलूं। राइट ने मुझे हमेशा सीधे बल्ले से खेलने की सीख दी है। इन दोनों दिग्गजों के सहयोग के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच सकता था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, April 2, 2009, 3:08 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+