सानिया-चुआंग की जोड़ी ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन की एनाबेल मेडिना गैरीग्यूज और वर्जिनिया रुआनो पास्क्वेल को 6-3, 7-6 (4) से पराजित किया।
अगले दौर में सानिया और चुआंग की भिड़ंत चेक गणराज्य की क्वेता पेश्चके तथा अमेरिका की लिसा रेमंड और अमेरिका की राक्वेल कोप्स जोंस तथा एबिगेल स्पीयर्स के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।
पुरुष वर्ग में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
अंतिम-4 दौर में जगह बनाने के लिए फेडरर ने अमेरिका के एंडी रॉडिक को पराजित किया। फेडरर ने दो घंटे तक चला मुकाबला 6-3, 4-6, 6-4 से जीता।
अगले दौर में उनका सामना तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा, जिन्होंने फ्रांस के खिलाड़ी जो विल्फ्रेड त्सोंग को आसानी से 6-3, 6-4 से पराजित किया।
अमेरिका की सेरना और वीनस विलियम्स भी महिला वर्ग के एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
दुबई ओपन के सेमीफाइनल में भिड़ने के बाद दोनों बहनें एक बार फिर सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। यह 20वां मौका है जब दोनों बहनें किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भिडें़गी।
अंतिम-4 दौर में स्थान बनाने के लिए सेरेना ने जहां चीन की ली ना को 4-6, 7-6 (7-1), 6-2 से पराजित किया वहीं वीनस ने इवेता बेनेसोवा को 6-1, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।