बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने आईएएनएस से कहा, "हम ऐसी अफवाहों पर बयान देना जरूरी नहीं समझते।"
खुद कस्र्टन ने भी कहा है कि इस संबंध में ब्रिटेन के समाचार पत्रों की रिपोर्ट मनगढ़ंत है क्योंकि उन्होंने इस बारे में कभी कोई चर्चा की ही नहीं।
कस्र्टन ने कहा, "मैं कोच पद की दौड़ में शामिल नहीं हूं। इस संबंध में मैंने किसी से कोई चर्चा नहीं की है।" कर्स्टन मार्च 2008 में भारतीय टीम के कोच नियुक्त किए गए थे। उनका करार मार्च 2010 में समाप्त हो रहा है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक कर्स्टन के इंकार के बाद इंग्लैंड टीम के मौजूदा सहायक कोच एंडी फ्लावर का दावा सबसे मजबूत दिख रहा है। पीटर मूर्स की बर्खास्तगी के बाद फ्लावर को ही कोच नियुक्त किया गया है।
इग्लैंड के कोच पद की दौड़ में केंट के ग्राहम फोर्ड, दक्षिण अफ्रीकी टीम के मौजूदा कोच मिकी आर्थर और भारतीय टीम के कोच रह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन राइट का नाम भी शामिल है लेकिन यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसका फैसला अगले कुछ हफ्तों में ही हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।