विजडन की सूची में महिला क्रिकेटर शामिल, 120 वर्ष पुरानी परंपरा टूटी
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक विजडन ने वर्ष 2009 के लिए चयनित पांच क्रिकेटरों में इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज क्लेअर टेलर को भी जगह दी है।
क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिका विजडन का प्रकाशन 1889 से लगातार हो रहा है। यह पत्रिका हर वर्ष पांच खिलाड़ियों को 'विजडन सम्मान' से नवाजती है। 120 साल के इतिहास में इससे पहले कोई भी महिला क्रिकेटर इस सूची में जगह नहीं पा सकी थी।
इंग्लैंड के लिए 109 एकदिवसीय मैच खेलने वाली टेलर ने हाल ही में आस्ट्रेलिया में संपन्न विश्व कप के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के बूते विजडन की सूची में जगह बनाई है।
टेलर के शानदार खेल की बदौलत ही इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप जीतने में सफल रही थी। 33 वर्षीय टेलर को 'प्लेअर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।
बहरहाल, वर्ष 2009 के लिए विजडन की सूची में जगह पाने वालों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन, विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर और सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications