शिल्पा के आग्रह पर जॉर्डन की रानी ने देखा ट्वेंटी-20 मैच
शिल्पा के मुताबिक उनके आग्रह पर रियाना मैच देखने आई थीं। जोहांसबर्ग में शिल्पा और रियाना की मुलाकात हुई थी। दोनों एक ही होटल में ठहरी थीं।
शिल्पा ने अपनी वेबसाइट 'शिल्पा शेट्टी लाइव डॉट कॉम' पर अपने ब्लाग में पोस्ट किया है, "हम दोनों एक ही होटल में ठहरे थे। मैंने मौका देखकर रियाना को मैच के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। हमने वांडर्स स्टेडियम के प्रेसिडेंट बॉक्स में बैठकर मैच देखा था। यह उनके जीवन का पहला ट्वेंटी-20 मैच था।"
शिल्पा के मुताबिक रानी रियाना जॉर्डन में महिलाओं और बच्चों के अधिकार के प्रति काफी सजग हैं और इसके लिए वह काफी प्रयत्नशील भी हैं।
बकौल शिल्पा, "रानी रियाना ने मुझे बताया कि किसी की सहायता कैसी की जाती है। मैं जितनी बार उनसे मिली, उन्होंने मेरा मन जीत लिया। वह जमीन से जुड़ीं उम्दा इंसान हैं। वह सिर्फ जॉर्डन की ही नहीं, दिलों की भी रानी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications