Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपना 50वां टेस्ट विकेट लेकर खुश हैं ओ' ब्रायन

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' पर पोस्ट किए गए अपने ब्लॉग में ओ' ब्रायन ने लिखा है, "मेरे लिए करियर का 50वां टेस्ट विकेट खास मायने रखता है। मैं इस छोटे मील के पत्थर को लंबे समय तक याद रखूंगा।"

ओ' ब्रायन के मुताबिक जब भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाज ढेरों रन बटोर रहे थे, तब एक वक्त के लिए वह काफी निराश हो गए थे। उन्हें लगा था कि वह पहले दिन अब और कोई विकेट हासिल नहीं कर सकेंगे लेकिन संयोग से उनकी एक ऊपर उठती गेंद पर जहीर खान विकेट के पीछे कैच कर लिए गए।

तीसेर टेस्ट मैच के पहले दिन दो विकेट हासिल करने वाले ओ' ब्रायन ने लिखा है, "मुझे पता नहीं था कि मैंने 50 विकेटों का आंकड़ा छू लिया है। मार्क गुपटिल अगर याद नहीं दिलाते तो मैं इस छोटे किंतु खास मील के पत्थर का जश्न नहीं मना पाता। जहीर का विकेट लेने बाद जब टीम ने घेरा बनाया तब गुपटिल ने मुझे यह जानकारी दी।"

ओ' ब्रायन ने अपने करियर का 17वां टेस्ट मैच खेलते हुए 50 विकेट हासिल किए हैं। 10 मार्च, 2005 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में अपना टेस्ट करियर शुरू करने वाले ओ' ब्रायन ने एक मौके पर पारी में पांच विकेट लिया है जबकि उनका औसत 30.66 रहा है।

ओ' ब्रायन ने लिखा है कि उनके लिए अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने काफी मायने रखता है। बकौल ओ' ब्रायन, "मेरे लिए बेसिन रिजर्व मैदान काफी महत्वपूर्ण है। यह मेरा घरेलू मैदान है। यहां मैंने कई कारनामे किए हैं और आगे भी करना चाहता हूं। पहली पारी में तो मेरा जादू नहीं चल सका लेकिन दूसरी पारी में मैं अधिक से अधिक विकेट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास करुं गा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+