बुकानन के 'बहु-कप्तान' फार्मूले को पोंटिंग का समर्थन
इस फार्मूले को हालांकि फ्रेंचाइजी टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने नकार दिया है लेकिन इसके कारण बुकानन और आईपीएल के पिछले संस्करण के दौरान टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली के बीच मतभेद पैदा होता दिख रहा था।
नाइट राइर्ड्स टीम के सदस्य पोंटिंग ने कहा कि बुकानन के फार्मूले में कुछ न कुछ खास बात जरूर होती है। बुकानन ने कहा था कि आईपीएल के दूसरे संस्करण के दौरान उनकी टीम में एक नहीं बल्कि चार कप्तान होंगे। उन्होंने इसके लिए गांगुली के अलावा क्रिस गेल, ब्रेंडन मैक्लम और ब्रैड हॉज का नाम तय किया था।
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "मैंने इसके बारे में सुना। मैं नहीं जानता कि बुकानन अपने फार्मूले के साथ कैसे काम करते लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि तस्मानिया की टीम कुछ साल पहले इस फार्मूले को आजमा चुकी है। इस लिहाज से मैं समझता हूं कि बुकानन ने काफी सोच-समझकर आईपीएल में इसे आजमाने के बारे में सोचा होगा।"
पोंटिंग आईपीएल के अंतिम दो सप्ताहों के लिए नाइट राइर्ड्स टीम को अपनी सेवाएं दे पाएंगे। व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम से परेशान पोंटिंग ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही क्रिकेट श्रृंखला के बाद अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications