Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम के लिए योगदान देकर खुश हैं हरभजन

पिछले 15 महीनों में अपने करियर का सातवां अर्धशतक लगाने वाले हरभजन ने विषम परिस्थितियों में 78 गेंदों पर 60 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

हरभजन ने एक मैच के आराम के बाद टीम में लौटे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (52) के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया।

मैच के बाद पत्रकारों से मुखातिब हरभजन ने कहा, "मैं अपने प्रयास से खुश हूं। हमने (धौनी और हरभजन) अहम मुकाम पर टीम को मुश्किल से उबारा। मेरे हिसाब से अब हम अच्छी स्थिति में पहुंच चुके हैं। अंतिम सत्र में बने 180 रन हमारे लिए काफी उपयोगी रहे।"

हरभजन ने कहा कि दूसरे सत्र में लगातार विकेट खोने के बाद भारतीय टीम ने पूरे दिन बल्लेबाजी करने का लक्ष्य रखा था और अंत में उसने उसे हासिल कर लिया।

उन्होंने कहा, "हमने पूरे दिन खेलने का लक्ष्य रखा था। मैं खुश हूं कि हम इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे। छह या सात विकेट गंवा देने के बाद इतने रन बनने के बाद हम सबको खुशी हो रही है। अब हमारा लक्ष्य मेजबान टीम को सस्ते में समेटने का है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+