अख्तर ने पास की फिटनेस संबंधी पहली बाधा
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक अख्तर ने गुरुवार को आयोजित फिटनेस सत्र के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयनकर्ताओं को काफी हद तक प्रभावित किया।
अप्रैल-मई में संयुक्त अरब अमीरात में खेली जाने वाली श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के लिए अख्तर को कई चरणों में फिटनेस टेस्ट देना होगा। गुरुवार को इसका एक चरण समाप्त हो गया।
फिटनेस सत्र के बाद चयन प्रमुख अब्दुल कादिर ने कहा, "अख्तर की फिटनेस अच्छी दिखी, हालांकि टीम में जगह पाने के लिए उन्हें और मेहनत करनी होगी क्योंकि आगे के चरण थोड़े कठिन होंगे।"
फिटनेस सत्र के दौरान पाकिस्तानी टीम के ट्रेनर डेविड ड्वेनर और चिकित्सक डॉक्टर सोहैल सलीम भी मौजूद थे।
अख्तर ने आगामी श्रृंखला के लिए खुद को फिट घोषित कर दिया है लेकिन चूंकि पीसीबी इस श्रृंखला के लिए पूरी तरह फिट खिलाड़ियों को ही संयुक्त अरब अमीरात भेजना चाहता है, अख्तर समेत कई अन्य खिलाड़ियों को कई चरणों में फिटनेस टेस्ट देना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications