Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सोनी एरिक्सन ओपन : नडाल को हराकर पोटरो सेमीफाइनल में, मरे से भिड़ेंगे (लीड-1)

अर्जेंटीना के युवा खिलाड़ी जुआन डेल पोटरो गुरुवार को नडाल को 6-4, 6-3, 7-6 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका सामना ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे से होगा।

दिन के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मरे ने स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को 6-1, 6-2 से पराजित किया। मैच के दौरान वर्दास्को ने कई बार मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की और इलाज भी करवाया।

पिछले महीने इंडियन वेल्स के फाइनल में हारने के बाद मरे लगातार दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे।

उधर, महिला वर्ग में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स फाइनल में पहुंच गई हैं। खिताबी मुकाबले में स्थान बनाने के लिए सेरेना ने अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को पराजित किया।

वीनस को 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित करने वाली सेरेना फाइनल में बेलारूस की युवा खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका से भिड़ेंगी।

सेरेना और वीनस के बीच अब तक 20 बार सेमीफाइनल मुकाबले हो चुके हैं। महिला टेनिस जगत में पावर-प्ले की शुरुआत करने वाली दोनों बहनों ने 10-10 बार जीत हासिल की है।

एजारेंका ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रूस की स्वेतलाना कुज्नत्सोवा को पराजित किया। इस साल पहले खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए एजारेंका ने कुज्नत्सोवा को 6-3, 2-6, 7-5 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

सेरेना और एजारेंका के बीच इससे पहले इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान एक बार भिड़ंत हो चुकी है लेकिन एजारेंका के चोटिल होने के कारण सेरेना को बिना खेले ही जीत मिल गई थी।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+