वेलिंग्टन में भारतीय पारी संकट में (लीड-1)
वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर सर्द हवाओं के बीच कीवी कप्तान ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कीवी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के पांच दिग्गजों को पेवेलियन की राह दिखा दी। चायकाल तक भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 190 रन बना लिए थे। राहुल द्रविड़ 31 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी छह रन बनाकर नाबाद हैं।
पहले दिन भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन 73 के कुल स्कोर पर दोनों की जोड़ी टूट गई। सहवाग 51 गेंद पर तेज 48 रन बनाकर इयान ओ'ब्रायन की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैंडन मैकलम के हाथों लपक लिए गए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ककर भारत की हार टालने वाले गंभीर भी 23 रन बनाकर चलते बने। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 62 रनों की पारी खेली।
न्यूजीलैंड की ओर से सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदाबाजी करते हुए भारतीय टीम को संकट में डाल दिया। क्रिस मार्टिन, टिम साउथी, ओ'ब्रायन, जेम्स फ्रैंकलिन और जेस राइडर ने एक-एक विकेट लिए।
उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications