कीवी गेंदबाजों को भारतीय टीम ने दिया करारा जवाब (लीड-4)

By Staff

खेल के पहले दिन कीवी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया तो भारतीय टीम के कई बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा। भारत की ओर से तेंदलकर ने 62, हरभजन ने 60 और कप्तान धौनी ने 52 रनों की पारी खेली। क्रिस मार्टिन ने तीन और टिम साउथी ने दो विकेट झटके। उनके अलावा इयान ओ'ब्रायन, जेम्स फ्रैंकलिन और जेस राइडर ने भी एक-एक विकेट लिए।

वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर कीवी कप्तान डेनियल विटोरी ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सर्द हवाओं के बीच कीवी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन वे भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर बनाने से नहीं रोक सके।

सलामी बल्लेबाजों वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन 73 के कुल स्कोर पर दोनों की जोड़ी टूट गई। सहवाग 51 गेंदों पर तेज 48 रन बनाकर इयान ओ'ब्रायन की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैंडन मैकलम के हाथों लपक लिए गए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़कर भारत की हार टालने वाले गंभीर भी 23 रन बनाकर चलते बने।

दोनों सलामी बल्लेबाजों के पेवेलियन लौटने के बाद तेंदुलकर और भारतीय टीम की 'दीवार' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की अहम साझेदारी की। तेंदुलकर 62 रन बनाकर मार्टिन का शिकार बने। कप्तान धौनी भी 52 और द्रविड़ 35 रन बनाकर आउट हुए। वी.वी.एस. लक्ष्मण महज चार बनाकर स्लिप में साउथी की गेंद पर लपक लिए गए। राइडर की गेंद पर युवराज सिंह भी नौ रनों के स्कोर पर पगबाधा करार दिए गए।

दिग्गजों के पेवेलियन लौटने के बाद भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 300 रनों के पार पहुंचा दिया। हरभजन ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जहीर खान ने भी 23 गेंदों पर 33 रन जड़ दिए।

उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Friday, April 3, 2009, 11:36 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+