For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वेलिंग्टन में पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त संघर्ष(राउंडअप)

By Staff

कड़कड़ाती ठंड में जब मेजबान टीम के कप्तान डेनियल विटोरी ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया तो सलामी बल्लेबाजों वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने तेज शुरुआत की लेकिन 73 के कुल स्कोर पर दोनों की जोड़ी टूट गई। सहवाग 51 गेंदों पर तेज 48 रन बनाकर इयान ओ'ब्रायन की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैंडन मैकलम के हाथों लपक लिए गए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़कर भारत की हार टालने वाले गंभीर भी 23 रन बनाकर फ्रेंकलिन की गेंद पर चलते बने।

इसके बाद राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने विकेट पर टिककर टीम को संकट से उबारने की कोशिश शुरू की लेकिन अभी टीम का स्कोर 165 रन ही हुआ था कि तेंदुलकर 62 रन बनाकर मार्टिन की गेंद पर मैकलम द्वारा लपक लिए गए। दोनों के बीच 90 रनों की साझीदारी हुई। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर का 53वां अर्धशतक पूरा किया। तेंदुलकर ने 85 गेंदों की अपनी पारी में 11 बार गेंद को सीमा रेखा के पार कराया। विपरीत परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले वीवीएस लक्ष्मण भी आज कोई कमाल नहीं दिखा सके और महज चार रन बनाकर साउथी का शिकार बन गए। युवराज सिंह (9) और द्रविड़ (35) के आउट होने के बाद भारतीय टीम छह विकेट पर 204 रन बनाकर मुश्किल में फंसती दिखाई दी।

इसके बाद कप्तान धौनी और हरभजन सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 79 रन जोड़े। धौनी 52 रन बनाकर साउथी का शिकार हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। हरभजन ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए भारत को 300 रनों के स्कोर के पार पहुंचाने में मदद की। आठवें बल्लेबाज के रूप में जब वह 60 रन बनाकर क्रिस मार्टिन का शिकार बने तब तक भारतीय टीम का स्कोर 315 रन हो चुका था। हरभजन के टेस्ट करियर का यह सातवां अर्धशतक था। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।

कीवी टीम ने भले ही भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्द समेटने का अरमान संजोया हो लेकिन उनके इरादे कुछ और ही थे। हरभजन के बाद बारी थी जहीर खान की जिन्होंने महज 23 गेंदों पर 33 रनों की धुंआधार पारी खेली। वह ओ'ब्रायन का शिकार हुए। जैसे इतना ही काफी नहीं था कि ईशांत शर्मा और मुनाफ पटेल ने दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 28 रनों की भागीदारी की और टीम का स्कोर 375 तक पहुंचा दिया। ईशांत 15 और मुनाफ 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत की तेज शुरुआत के बाद भी धैर्य नहीं खोया और अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हुए वापसी करने में सफल रहे। क्रिस मार्टिन ने तीन और टिम साउथी व ओ'ब्रायन ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा जेम्स फ्रैंकलिन और जेस राइडर ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+