कीवियों ने फालोऑन बचाया, जहीर ने झटके 5 विकेट (लीड-2)
दूसरे दिन जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों की पेवेलियन की राह दिखाई। भारतीय टीम की पहली पारी के 379 रनों के जवाब में कीवी टीम ने आठ विकेट पर 181 रन बना लिए थे।
वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर दूसरे दिन जहीर, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा ने कीवी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। कीवी टीम के स्कोर में कुल 21 रन जुड़े थे कि जहीर ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने टिम मैक्लंटॉस, डेनियल फ्लिन, जेस राइडर और टिम साउथी को पेवलियन की राह दिखा दी।
जहीर के बाद हरभजन ने भी कीवियों के संकट को और बढ़ा दिया। उन्होंने रॉस टेलर और जेम्स फ्रैंकलिन को शिकार बनाया। ईशांत ने भी एक विकेट झटका।
इससे पहले खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम पहले दिन के स्कोर नौ विकेट पर 375 रन से आगे खेलते हुए महज चार रन जोड़ सकी और उसने पहली पारी में 379 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और कप्तान महेंद्र सिंध धौनी ने अर्धशतकीय पारी खेली।
उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications