Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जहीर की धारधार गेंदबाजी, भारत की पकड़ मजबूत (लीड-4)

वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारतीय टीम को दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में पहला झटका लगा। सहवाग 12 रन बनाकर क्रिस मार्टिन का शिकार बने। गौतम गंभीर 28 और राहुल द्रविड़ आठ रन बनाकर नाबाद हैं।

दूसरे दिन तेज सर्द हवाओं के बीच जहीर खान की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। जहीर कीवी टीम पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 65 रन देकर न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों की पेवेलियन की राह दिखाई। कीवी टीम के स्कोर में कुल 21 रन जुड़े थे कि जहीर ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने टिम मैक्लंटॉस (32 रन), डेनियल फ्लिन (2 रन), जेस राइडर (3 रन) और टिम साउथी (16 रन) को पेवलियन की राह दिखा दी।

जहीर के बाद हरभजन ने भी कीवियों के संकट को और बढ़ा दिया। उन्होंने रॉस टेलर (42 रन), जेम्स फ्रैंकलिन (15 रन) और ब्रैंडन मैकलम (24 रन) को शिकार बनाया। कीवी कप्तान डेनियल विटोरी 11 रनों के स्कोर पर ईशांत की गेंद पर विकेट के पीछे लपक लिए। मुनाफ पटेल ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड की ओर से दूसरे दिन ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं दिखा जिसने भारतीय गेंदबाजों का सहजता से सामना किया हो। टेलर ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मैकलम ने संघर्ष करने की भरपूर कोशिश की लेकिन उन्होंने भी 24 रन बनाकर पेवेलियन की राह पकड़ ली।

इससे पहले खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम पहले दिन के स्कोर नौ विकेट पर 375 रन से आगे खेलते हुए महज चार रन जोड़ सकी और उसने पहली पारी में 379 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

उल्लेखनीय है कि श्रृंखला में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+