स्टेन और पार्नेल की आंधी में उड़ा आस्ट्रेलिया (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम का पहला विकेट दो रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (1) के रूप में गिरा। इसके बाद माइकल क्लार्क (5), कप्तान रिकी पोंटिंग (8), डेविड हसी (1) और माइकल हसी (3) आउट हो गए।
खबर लिखे जाने तक जेम्स फग्र्यूसन और जेम्स होप्स अपना-अपना खाता खोलने का इंतजार कर रहे थे। स्टेन ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए जबकि पार्नेल ने बेहद खतरनाक गेंदबाजी करते हुए मात्र तीन रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए।
शुक्रवार को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों से हराकर आस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।
डरबन में मिली जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका से विश्व की नंबर-1 एकदिवसीय टीम का ताज भी छीन लिया। दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान यह ताज हासिल किया था।
इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने तीन परिवर्तन किए हैं। चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेल सके हरफनमौला जैक्स कैलिस टीम में लौट आए हैं। इसके अलावा पार्नेल और रुएलॉफ वैन डेर मर्वे भी टीम में शामिल किए हैं।
हाशिम अमला, मोर्न मोकल और मखाया एंटिनी को बाहर रखा गया है। आस्ट्रेलियाई टीम बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications