टेलर आईपीएल से बाहर, दक्षिण अफ्रीका के अब्दुल्ला लेंगे उनकी जगह
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक वाहन दुर्घटना के दौरान लगी चोट के कारण टेलर को आईपीएल से हटने का फैसला करना पड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने फरवरी में हुई नीलामी के दौरान टेलर को करारबद्ध किया था।
किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सह-मालिक नेस वाडिया ने बताया कि टेलर के स्थान पर उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज यूसुफ अब्दुल्ला के साथ करार किया है।
टेलर का हटना किंग्स इलेवन के लिए बड़ा झटका है क्योंकि पहले संस्करण के दौरान उसके प्रमुख गेंदबाज और सबसे महंगे खिलाड़ी रहे शांताकुमारन श्रीसंत चोटिल होने के कारण पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।
दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली के चोटिल होने के कारण किंग्स इलेवन की आक्रमण पंक्ति काफी कमजोर दिख रही है। ली ने इस साल एक भी मैच नहीं खेला है, इस लिहाज से उनका 18 अप्रैल से शुरू हो रहे दूसरे संस्करण के दौरान सफल होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
वाडिया ने कहा कि टेलर की जगह अब्दुल्ला के साथ करार का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका के माहौल से अच्छी तरह परिचित हैं और इस कारण वह टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications