आस्ट्रेलिया ने 103 रन पर 7 विकेट गंवाए (लीड-2)
सातवें विकेट के रूप में मिशेल जॉनसन आउट हुए। उन्होंने 62 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। जॉनसन ने एक छोर पर डटे जेम्स फग्र्यूसन (नाबाद 40) के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े।
आस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज डेल स्टेन और वायने पार्नेल की घातक गेंदबाजी के आगे मात्र 19 रन के कुल योग पर पांच विकेट गंवा दिए थे। खबर लिखे जाने तक फग्र्यूसन 70 गेंदों पर दो चौके लगाकर खेल रहे थे जबकि नए बल्लेबाज नेथन हॉरिट्ज ने एक रन बनाए थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम का पहला विकेट दो रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (1) के रूप में गिरा। इसके बाद माइकल क्लार्क (5), कप्तान रिकी पोंटिंग (8), डेविड हसी (1), माइकल हसी (3) और जेम्स होप्स (8) आउट हो गए।
स्टेन ने छह ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए जबकि पार्नेल ने 21 रन देकर तीन विकेट अपनी झोली में डाले हैं। जैक्स कैलिस और जेहान बोथा ने भी एक-एक विकेट चटकाए हैं।
शुक्रवार को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों से हराकर आस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।
डरबन में मिली जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका से विश्व की नंबर-1 एकदिवसीय टीम का ताज भी छीन लिया। दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान यह ताज हासिल किया था।
इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने तीन परिवर्तन किए हैं। चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेल सके हरफनमौला कैलिस की वापसी हुई है। इसके अलावा पार्नेल और रुएलॉफ वैन डेर मर्वे भी टीम में शामिल किए हैं।
हाशिम अमला, मोर्न मोकल और मखाया एंटिनी को बाहर रखा गया है। आस्ट्रेलियाई टीम बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications