Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका के ट्वेंटी-20 विश्व कप संभावितों में जयसूर्या भी

इंग्लैंड जाने वाली टीम में शामिल होने की स्थिति में जयसूर्या ट्वेंटी-20 विश्व कप के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी होंगे। 40 साल के होने जा रहे जयसूर्या 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए प्रतियोगिता के पहले संस्करण के दौरान भी सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी थे।

टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके जयसूर्या ने 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप में 467 रन बनाए थे। ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए कुमार संगकारा को श्रीलंकाई टीम का कप्तान और मुथैया मुरलीधरन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

संभावितों की सूची इस प्रकार है : कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन, सनत जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, माहेला जयवर्धने, चमारा सिल्वा, चमारा कापूगेदेरा, जेहान मुबारक, एंजिलो मैथ्यूज, फरवेज महरूफ, नुवान कुलसेकरा, थिलन तुसारा, लसिथ मलिंगा, चमिंडा वास, असंथा मेंडिस, कौशल वीरारत्ने, उपुल थरंगा, इशुरू उडाना, दिलहारा लोकुहेटिग्गे, चिंतका जयसिंघे, नुवान जोयसा, गिहान रुपासिंघे, थिलना कैंडेंबी, मलिंगा भंडारा, दिलहारा फर्नाडो, इंडिका डी सरम, तिसारा परेरा, गेयान वेजीकून, मेलिंडा सिरीवर्धने और लाहिरू थिरिमाने।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+